ताज़ा खबरें

यूपी में दिवाली के बाद बिगड़ी वायु गुणवत्ता, देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में यूपी के यह जिले भी हैं शामिल

यूपी में दिवाली के बाद बिगड़ी वायु गुणवत्ता, देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में यूपी के यह जिले भी हैं शामिल

राजधानी दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण बढ़ गया है। सोमवार को वेस्ट यूपी के अलग-अलग शहरों में वायु गुणवत्ता ख़राब श्रेणी में दर्ज की गयी है। गौरतलब है कि देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूचि में उत्तर प्रदेश के चार शहर शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन शहरों में एक्यूआई का स्तर 300 के पार या उसके आसपास तक पहुंच गया है जो बेहद खराब हवा की श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि देश का पांचवा सबसे प्रदूषित शहरों में मुजफ्फरनगर रहा और मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत की हवा भी खराब लेवल पर रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में भी दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में 290 दर्ज किया गया है, बता दें कि आने वाले दिनों में इसके और खराब श्रेणी में जाने के आसार हैं।

दिल्ली के पड़ोसी शहर नोएडा का एक्यूआई भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ जोकि 313 दर्ज किया गया है। आने वाले समय में इसके खराब होने की संभावना बनी हुई है। वहीं ग्रेटर नोएडा में 274 और नोएडा में हवा में प्रदूषण का स्तर 315 दर्ज किया गया। इनके अलावा मेरठ, बागपत, हापुड़ और कानपुर जैसे शहरों में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।

बता दें कि हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने का असर बड़े बुजुर्गों और बच्चों पर खासतौर से देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से लोगों में सांस की बीमारी बढ़ रही है. इसके अलावा आंखों में जलन और लोगों को साँस लेने में दिक्कतें हो रही है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी हवा में लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत है. लोगों को सुबह के समय की सैर और रनिंग नहीं करने की सलाह दी गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button