ताज़ा खबरेंभारत

यूपी में एक ही परिवार के 6 लोग ने मेथी समझकर खाई गांजे की सब्जी, जानें आगे क्या हुआ?

यूं तो मज़ाकियाँ होना और मज़ाक करते रहना सेहत के लिए अच्छा होता है, मगर अगर यही मज़ाक अपनी हद्द पार कर जाए तो सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तरप्रदेश के कन्नौज का।

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव में नवल किशोर नामक एक शख्स ने गांव के ओमप्रकाश के बेटे नितेश को सूखी मेथी बताकर गांजा दिया। घर जाकर नितेश ने वह गांजा भाभी को दे दिया। भाभी ने सूखी मेथी समझकर उसकी सब्जी बना दी और जब करीब पांच बजे ओम प्रकाश, बेटे नितेश, मनोज कमलेश, पिंकी और आरती ने सब्जी खाई, जिसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

ये भी पढ़े : इस साल नहीं लगेगा ‘लालबाग के राजा का पंडाल’, पूरे देश में गणेश उत्सव की चमक रहेगी फीकी

तबियत बिगड़ने के बाद परिवार ने पड़ोसियों से डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा, लेकिन थोड़ी देर बाद सभी बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कढ़ाई में रखी सब्जी और बिना पके गांजे को कब्जे में लिया और नवल किशोर नामक शख्स को हिरासत लिया है। जहाँ पूछताछ करने पर उसने बताया कि मजाक में उसने गांजे को मेथी बताकर दे दिया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button