मुंबई के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग,भारी नुकसान की आशंका

मुंबई के बोरीवली वेस्ट में स्थित एक शॉपिंग सेंटर में आज (11 जुलाई) भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 14 दमकल गाड़ियां पहुंची हैं। आग को काबू में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग सुबह के समय लगी उस वक्त शॉपिंग सेंटर में लोग नहीं थे। नहीं तो आगजनी से बड़ा हादसा हो जाता।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के बोरीवली पश्चिम में एक शॉपिंग सेंटर में आज सुबह लेवल 4 की आग लगी। घटनास्थल पर 14 दमकल गाड़ियां और पुलिस मौजूद। अग्निशमन अभियान अभी भी जारी। pic.twitter.com/WOMQKLKN7X
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 11, 2020

पी.एस. रहांगदड़े – चीफ फायर ऑफिसर, का कहना है कि सुबह 3 बजे से हम आग पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने आग को बेसमेंट पर रोक कर रखा है ताकि ऊपर के फ्लोर बचे रहें। फायर रोबो और फायर मैन काम में जुटे हुए हैं। आने वाले 1-2 घंटे में अच्छा रिजल्ट आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 27,114 नए मामले, कुल संख्या 8 लाख के पार
मुंबई: सुबह 3 बजे से हम आग पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने आग को बेसमेंट पर रोक कर रखा है ताकि ऊपर के फ्लोर बचे रहें। फायर रोबो और फायर मैन काम में जुटे हुए हैं। आने वाले 1-2 घंटे में अच्छा रिजल्ट आने की उम्मीद है-पी.एस. रहांगदड़े, चीफ फायर ऑफिसर pic.twitter.com/hTAV7lDNtP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 11, 2020





