ताज़ा खबरें

मिजोरम: भूकंप के झटकों से डोली लुंगलेई की धरती, रिक्टर स्कले पर 3.5 रही तीव्रता

मिजोरम: भूकंप के झटकों से डोली लुंगलेई की धरती, रिक्टर स्कले पर 3.5 रही तीव्रता

 

मिजोरम में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह सात बजकर 18 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका केंद्र लुंलेई में जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। वहीं इस भूकंप के झटके त्रिपुरा के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गया। इसके साथ ही पड़ोसी देश म्यांमार के भी कुछ इलाकों में इस भूकंप को लोगों ने महसूस किया। दरअसल, साल के पहले ही दिन नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक तरफ जहां लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे, इसी दौरान आधी रात को भूकंप के झटकों ने सबको सहमा दिया था।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button