ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

महाराष्ट्र में BJP नेता के बेटे के रिसेप्शन में कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, फडणवीस-पवार जैसे कई नेता हुए थे शामिल, मामला दर्ज

कोरोना वायरस ने एक बार फिर महाराष्‍ट्र में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब उद्धव ठाकरे सरकार ने दोबारा सख्‍ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बीते दिन पुणे में एक शादी समारोह में ज्‍यादा मेहमानों के आने को लेकर ऐक्‍शन लिया गया है। दरअसल पूर्व सांसद धनंजय महादिक के बेटे की शादी में गाइडलाइन से अधिक मेहमान आए थे। इनमें एनसीपी चीफ शरद पवार, पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला भी शामिल थे। शादी में कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन कर पर अब प्रशासन ने पूर्व सांसद और दो लोगों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन उल्‍लंघन का केस दर्ज किया है।

मैरिज लॉन पर भी गिरी गाज।

इतना ही नहीं कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन के आरोप में पुणे के मगरपट्टा सिटी के लक्ष्मी लॉन के संचालक पर भी जुर्माना लगाया गया है। इसी लॉन में यह आयोजन हुआ था। बता दें कि शादी समारोह में आमतौर पर सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति है, लेकिन इस शादी में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

किन धाराओं में मामला हुआ दर्ज।

गाइडलाइन्स के उल्लंघन मामले में पुलिस का कहना है की हड़पसर पुलिस स्टेशन में पूर्व सांसद और दो लोगों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन उल्‍लंघन, यानी IPC की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। रिसेप्शन समारोह के दौरान कई लोग बिना मास्क के देखे गए थे। हमारे पास इसका वीडियो भी है।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | देश में एक्टिव मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के पार, अमेरिका में महामारी से जान गवाने वालों का आकड़ा 5 लाख के पार

किस किस ने दी थी शादी में शिरकत ?

भाजपा नेता और पूर्व सांसद धनंजय महाडिक के बेटे पृथ्वीराज महाडिक और वैष्णवी की शादी में 100 से ज्यादा लोग थे। इनमें मुख्या लोगों में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, विधान परिषद में विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर जैसी दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।

पुणे में चल रहा है नाइट कर्फ्यू, शादी समारोह को लेकर भी है ये नियम।

पुणे में लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए शहर में सोमवार रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं को ही अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा सभी स्कूल और कॉलेज भी 28 फरवरी तक बंद करने का फैसला किया गया है जिन्हें लॉकडाउन के बाद खोला गया था। इतना ही नहीं शादी में भी 100 लोगों तक मेहमान बुलाने की अनुमति थी जिसका उल्लंघन इस समरोह में देखने मिला और फिर एक्शन स्वरुप सब पर कार्यवाही की गयी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button