ताज़ा खबरें

महंगाई से राहत! पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के बाद… अब खाने का तेल भी होगा सस्‍ता

नई दिल्ली: बढ़ती हुई महंगाई ने आम जनता को चक्रव्यूह में फांस कर रख दिया है. पर अब मोदी सरकार जनता को बढ़ती महंगाई के चक्रव्यूह से राहत दिलाने में जुट गई है.

 

जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार ताबड़तोड़ तरीके से फैसले ले रही है. बीते दिन पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर पर राहत देने के बाद अब सरकार खाने के तेल को भी सस्ता करने जा रही है.

 

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का एक साल में 20-20 लाख मीट्रिक टन आयात बिना शुल्‍क किए किया जा सकेगा. कारोबारियों को यह छूट 25 मई, 2022 से 31 मार्च 2024 तक मिलेगी. सूत्रों के मुताबिक इम्‍पोर्ट ड्यूटी और सेस में कटौती होगी. जिससे ग्राहकों के लिए खाने का तेल सस्‍ता हो जाएगा.

 

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘यह निर्णय उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगा.”

आपको बतादें कि देश में खाने के तेल की कीमतें पिछले दो साल में दोगुनी से भी ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं. ऐसे में सरकार का यह फैसला आम जनता को बेहद राहत पहुंचा सकता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button