ताज़ा खबरें

मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई आज, सरकार बातचीत के लिए है तैयार

मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई आज, सरकार बातचीत के लिए है तैयार

मणिपुर हिंसा के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को सुनवाई होनी है। मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदी वाला की पीठ मणिपुर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी।

मणिपुर हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं दर्ज हुई हैं। इनमें से एक याचिका बीजेपी विधायक गांगमेई की है जिसमें कहा गया है कि मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का हाईकोर्ट का आदेश असंवैधानिक है, जबकि दूसरी याचिका मणिपुर ट्राइबल फोरम की है जिसमें हिंसा की उच्चस्तरीय जांच और जनजातीय समुदाय को सुरक्षा देने की मांग की गई है।

बता दें कि बीते सात दिनों से राज्य हिंसा ग्रस्त था। इस हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 500 से अधिक घर जल गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां राशन, सब्जी और दवाइयों जैसी मूलभूत चीजें भी मिलना मुश्किल हो गई हैं। हालात को सामान्य बनाने के लिए सेना और असम राइफल्स के जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया और आम जनजीवन कुछ हद तक सामान्य होने लगा। हालांकि अब कई जिलों में आम जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

गौरतलब है कि 3 मई को मणिपुर हाई कोर्ट ने एक निर्देश दिया था, जिसमें कोर्ट ने सरकार को गैर-जनजाति मैतेई समुदाय को जनजाति में शामिल करने वाली 10 साल पुरानी सिफारिश को लागू करने के निर्देश दे दिए थे। हाईकोर्ट के इस फैसले से नाराज चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ ने ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ बुलाया। इसी के बाद से यहाँ हिंसा भड़क उठी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button