भूकंप के झटकों से डोली जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गयी तीव्रता
भूकंप के झटकों से डोली जम्मू-कश्मीर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गयी तीव्रता
जम्मू-कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटके महशूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार यह झटके सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.0 मापी गई। इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर में ही जमीन से करीब 10 किमी अंदर था। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है।
जम्मू-कश्मीर में आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/BesWhxmlOJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2023
गौरतलब है कि तीन हफ्ते पहले भी जम्मू कश्मीर में भूकंप से धरती कांपी थी। रिक्टर पैमाने पर 6.5 की तीव्रता वाले एक बड़े भूकंप ने जम्मू-कश्मीर को झटका दिया था। सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बिहार के अररिया के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भूकंप आ गया। इसके साथ ही बता दें कि आज बिहार के कुछ हिस्सों में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, पूर्णिया के पास जमीन के 10 किमी नीचे भूकंप का केंद्र था।






wachstumshormone hgh kaufen
References:
somatropin hgh kaufen