ताज़ा खबरें

भारत मंडपम में G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समापन समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, रिमोट बटन दबाकर किया G-20 से जुड़ी चार पुस्तकों का विमोचन

भारत मंडपम में G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समापन समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, रिमोट बटन दबाकर किया G-20 से जुड़ी चार पुस्तकों का विमोचन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को भारत मंडपम में G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समापन समारोह में हिस्सा लिया और रिमोट का बटन दबाकर G-20 से जुड़ी चार पुस्तकों का विमोचन भी किया।

 

इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि G-20 के आयोजन को और भारत ने उसको जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है यह देखकर दुनिया चकित है। लेकिन मैं बिलकुल हैरान नहीं हुआ क्योंकि जिस कार्यक्रम को सफल बनाने का बेड़ा जब युवा उठा लेते हैं तो उस कार्यक्रम का सफल होना तय हो जाता है।

उन्होंने कहा कि, “पिछले 30 दिनों में भारत की कूटनीति नई ऊंचाई पर पहुंची है। G-20 से पहले दक्षिण अफ्रीका में BRICS सम्मेलन हुआ। भारत के प्रयास से BRICS में 6 नए देश शामिल हुए… आज के ध्रुवीकृत अंतर्राष्ट्रीय वातावरण में इतने सारे देशों को एक साथ एक मंच पर लाना, छोटा काम नहीं है। आप एक पिकनिक की तैयारी करें तो भी तय नहीं कर पाते कि कहां जाएं।”

पीएम मोदी ने कहा कि G-20 खत्म हुआ तो सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा शुरू हुई। सऊदी अरब भारत में 100 बिलियन डॉलर निवेश करने जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में बीते 30 दिन में मेरी दुनिया के 85 नेताओं से बैठक हुई है… जब भारत के रिश्ते दूसरे देशों से अच्छे होते हैं और नए रिश्ते जुड़ते हैं तो भारत के लिए भी नई ज़िम्मेदारी, साथी मिलता है और इस सबका फायदा मेरे युवाओं को होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल भौतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में 10 लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा है। इस तरह का निवेश साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है… आप जैसे युवाओं के लिए यह अवसरों का दौर है। 2020 के बाथ करीब 5 करोड़ साथी EPFO से जुड़े हैं। इसमें करीब 3.5 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पहली बार EPFO के दायरे में आए हैं। उन्हें पहली फॉर्मल जॉब मिली है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button