ताज़ा खबरें

भारत ने पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,226 नए मामले हुए दर्ज, 65 लोगों की मौत

भारत ने पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,226 नए मामले हुए दर्ज, 65 लोगों की मौत

COVID-19 Update: शनिवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2226 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हज़ार से ज्यादा है।

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 65 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,413 पर पहुंच गया है। वहीं 2202 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14,955 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,34,145 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 4,25,97,003 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है। इसके साथ ही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि देश में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 4,42,681 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 84.67 करोड़ 84,67,97,414 तक पहुंच गया है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,34,145

सक्रिय मामले: 14,955

कुल रिकवरी: 4,25,97,003

कुल मौतें: 5,24,413

कुल वैक्सीनेशन: 1,92,28,66,524

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button