भारत

भारत ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयास को सिरे से किया खारिज

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को कहा कि भारत ने अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयास को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा.

 

अरिंदम बागची का बयान चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों के नामों के आने के बाद आया है, जिसे उसने “तिब्बत के दक्षिणी भाग ज़ंगनान” के रूप में संदर्भित किया है.

 

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में, अरिंदम बागची ने एक बयान में कहा, “हमने ऐसी रिपोर्ट देखी हैं. यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का प्रयास किया है. हम इसे सिरे से खारिज करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविच्छेद्य अंग है, है और रहेगा. आविष्कृत नामों को असाइन करने का प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदलेगा.

 

सरकार द्वारा संचालित ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने सोमवार को अपनी एक खबर में कहा कि मंत्रालय ने रविवार को 11 स्थानों के आधिकारिक नाम जारी किए, जिनमें दो भूमि क्षेत्रों, दो आवासीय क्षेत्रों, पांच पर्वत चोटियों और दो नदियों सहित सटीक निर्देशांक भी दिए गए हैं. इसके अलावा, स्थानों के नाम और उनके अधीनस्थ प्रशासनिक जिलों की श्रेणी सूचीबद्ध की गई है. चीनी मंत्रालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश के लिए जारी मानकीकृत भौगोलिक नामों की यह तीसरी सूची है. अरुणाचल में छह स्थानों के मानकीकृत नामों की पहली सूची 2017 में जारी की गई थी, और 15 स्थानों की दूसरी सूची 2021 में जारी की गई थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button