ताज़ा खबरें

बेंगलुरु: ट्रैफिक में फंसी दूल्हा-दुल्हन की कार, मौका देखकर दुल्हन छोड़ भागा दूल्हा, पीछा करती रह गयी दुल्हन

बेंगलुरु: ट्रैफिक में फंसी दूल्हा-दुल्हन की कार, मौका देखकर दुल्हन छोड़ भागा दूल्हा, पीछा करती रह गयी दुल्हन

 

बेंगलुरु में एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां मामला एक नवविवाहित दूल्हा दुल्हन से जुड़ा है। यहाँ एक दूल्हा ट्रैफिक का फायदा उठाकर दुल्हन को ट्रैफिक में छोड़ भाग गया। यह घटना शहर के महादेवपुरा टेक कॉरिडोर पर के पास हुई। जहां ट्रैफिक में दूल्हा दुल्हन की कार फंस गयी थी। इसी दौरान दूल्हा आगे की सीट पर बैठा था। जाम के फंसने के बाद उसने दरवाजा खोला और भागने लगा। दूल्हा को भागते देख दुल्हन ने कुछ दूर एक पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल हुआ।

बता दें कि एक हफ्ता बीत जाने के बाद दूल्हे का अब भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। दुल्हन ने दूल्हे के भाग जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। असल में यह मामला 16 फरवरी का है। एक नवविवाहित दूल्हा और दुल्हन चर्च से प्रार्थना करके लौट रहे थे तभी महादेवापुरा कॉरिडोर के पास ट्रैफिक में फंस गए थे। उस दौरान दूल्हा आगे की सीट पर बैठा था। जाम के फंसने के बाद उसने दरवाजा खोला और भागने लगा। दूल्हा को भागते देख दुल्हन ने उसे कुछ दूर तक दौड़ाया लेकिन वह पकड़ में नहीं आए और भाग निकले।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ने 5 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने दावा किया कि जिस लड़की के साथ उसका अफेयर चल रहा था, उसने सोशल मीडिया पर उसकी अंतरंग तस्वीरें शेयर करने की धमकी दी। इससे डरकर दूल्हा फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी दूल्हा कहीं नहीं मिला है। 22 वर्षीय दुल्हन के अनुसार, विजय जॉर्ज चिक्काबल्लापुर जिले के चिंतामणि का रहने वाला है और कर्नाटक और गोवा में एक कंपनी चलाने में अपने पिता की मदद करता था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button