ताज़ा खबरेंराजनीति

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट, नीतीश कुमार को सरकार बचाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत

नई दिल्ली: बिहार में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज है. एनडीए और महागठबंधन के बीच किसके पास पावर है इस का खेल जारी है. बिहार विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट हो रहा है. वहीं दोनों ही गठबंधनों की तरफ से अपने-अपने विधायकों को साधने का प्रयास जारी है. नीतीश कुमार को अपनी सरकार को बचाने के लिए 122 विधायकों के समर्थन की जरूरत है.

 

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंचे.

संजय झा का बड़ा बयान- हमारे विधायकों को पैसे का बड़ा प्रलोभन दिया गया. उसकी जांच होगी. हमारे तमाम विधायक एकजुट हैं. हमारी संख्या 128 से भी आगे बढ़ेगी, जिसकी तस्वीर आपको सदन में दिखेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button