बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट का हुआ विस्तार, 21 नए मंत्री – 12 BJP के तो 9 JDU के बने मंत्री
बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट का हुआ विस्तार, 21 नए मंत्री – 12 BJP के तो 9 JDU के बने मंत्री
बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी शुक्रवार को हुआ। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले नीतीश सरकार में जेडीयू और भाजपा के कुल 21 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इन मंत्रियों ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री पद की शपथ ली।
इस दौरान रेणु देवी मंगल पांडेय नीरज कुमार बबलू अशोक चौधरी लेसी सिंह मदन सहनी नीतीश मिश्रा नितिन नवीन दिलीप कुमार जायसवाल महेश्वर हजारी शीला कुमारी मंडल सुनील कुमार जनक राम हरी सहनी कृष्णनंदन पासवान जयंत राज जमा खान रत्नेश सदा केदार प्रसाद गुप्ता सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह नए मंत्री बनाया गया हैं।
बिहार कैबिनेट विस्तार | भाजपा की रेनू देवी, मंगल पांडे, नीरज कुमार सिंह और जदयू के अशोक चौधरी ने बिहार मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।
पटना में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/8BsjVLoYJl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2024
गौरतलब है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। जिसमें 6 सवर्ण, 4 अन्य पिछड़ा, 4 पिछड़ा, 6 दलित और 1 मुस्लिम शामिल हैं।
- रेणु देवी: सबसे पहले रेणु देवी (नोनिया) ने शपथ ली जो अन्य पिछड़ा वर्ग से आती हैं। पिछली बार गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम की कुर्सी संभाल चुकि हैं।
- मंगल पांडे: मंगल पांडे बीजेपी का बड़ा सवर्ण चेहरा माने जाते हैं। वह 3 बार एमएलसी रह चुके हैं।
- नीरज कुमार सिंह: नीरज कुमार सिंह बिहार के छातापुर से बीजेपी के विधायक हैं।
- अशोक चौधरी: जेडीयू नेता अशोक चौधरी महादलित समुदाय से आते हैं। पहले कांग्रेस में थे और अभी जेडीयू में हैं।
- लेसी सिंह: लेसी सिंह पिछली बार नीतीश सरकार में खाद्य और उपभोक्ता मामले विभाग की मंत्री रही हैं।
- मदन सहनी: मदन सहनी बिहार सरकार में समाज कल्याण विभाग के मंत्री रह चुके हैं।
- नीतीश मिश्रा: बीजेपी नेता नीतीश मिश्रा मधुबनी जिले के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उनकी गिनती बीजेपी के अहम सवर्ण चेहरों में होती हैं
- नितीन नबीन: नितीन नबीन बीजेपी का सवर्ण चेहरा हैं. वह दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं.
- डॉ. दिलीप जायसवाल: बीजेपी का पिछड़ा (वैश्य) चेहरा दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है.
- महेश्वर हजारी: जेडीयू नेता महेश्वर हजारी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं. इसके अलावा वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.
- शीला कुमारी: जेडीयू नेता शीला कुमारी मंडल बिहार राज्य के मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.वह राज्य सरकार में परिवहन और संचार मंत्री रह चुकी हैं.
- सुनील कुमार: भोरे से विधायक चुने गए सुनील कुमार पहली बार एनडीए के सरकार में बने थे मद्य निषेध मंत्री बने थे. सुनील कुमार एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी रहे हैं.
- जनक राम: बिहार के गोपालगंज के पूर्व सांसद और बिहार के पूर्व भूतत्व व खनन मंत्री जनक राम भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं.
- हरि सहनी: बीजेपी नेता हरि सहनी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. वह पूर्व में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं.
- कृष्णनंदन पासवान: बीजेपी का दलित चेहरा (पासवान) माने जाने वाले कृष्णनंदन पासवान हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
- जयंत राज: जेडीयू नेता जयंत राज (कुशवाहा) पिछड़ा समाज से आते हैं. राज्य के अमरपुर से विधायक रहे जयंत राज्य बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री रहे हैं.
- मोहम्मद जमा खान: जेडीयू नेता मोहम्मद जमा खान (पठान) नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री रह चुके हैं.
- रत्नेश सदा: जेडीयू नेता रत्नेश पार्टी के अहम दलित (मुसहर) चेहरा हैं. सहरसा के सोनबरसा सीट से तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले रत्नेश सदा पहले भी मंत्री रह चुके हैं.





