बिहार: मुजफ्फरपुर में 6 महीने के बेटे के सिर पर पिस्टल रखकर शादीशुदा महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। इस घटना ने बिहार में भी महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। यहां कुछ मनचलों ने एक विवाहित महिला के घर में घुसकर उसी के 6 महीने के बेटे के सिर पर पिस्तौल रखकर गैंगरेप किया. हद्द तो तब पार हुई जब बलात्कारियों ने रेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. अब आरोपी महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं.
पांचों बलात्कारियों ने किया बलात्कार।
महिला से बलात्कार करने वाले सभी आरोपी 19 से 21 साल उम्र के हैं. पुलिस के मुताबिक महिला अपने घर में अकेली रहती है. उसका पति मजदूरी के चलते बहार रहता था. गांव के 5 युवक चुनचुन कुमार, लालबाबु कुमार, साजन कुमार, श्रीराम कुमार और शिवा कुमार रात में घर में घुस आए. चुनचुन नें महिला के छोटे बच्चे को पिस्टल की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया और बारी-बारी से सभी ने महिला के साथ रेप किया.
ये भी पढ़े : वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ये हैं नियम
वीडियो किया वायरल।
बलात्कारी इस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने घटना के वीडियो को वायरल कर दिया। जिसके बाद महिला ने करजा थाने पहुंच अपना बयान दर्ज कराया।
पुलिस ने किया बयान दर्ज।
घटना कि सूचना मिलने पर थाने पहुंचे एसडीपीओ सरैया राजेश कुमार शर्मा ने भी पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए मामले को महिला थाना भेजा जा रहा है। घटना में शामिल आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।






can you lose weight on steroids
References:
phoebe.roshka.com