बिहार: पीएम मोदी ने जुमई में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना बोले- ‘कांग्रेस राज में भारत गरीब और कमजोर देश माना जाता था’

बिहार: पीएम मोदी ने जुमई में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा निशाना बोले- ‘कांग्रेस राज में भारत गरीब और कमजोर देश माना जाता था’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के साथ-साथ मंच पर बिहार सीएम नीतीश, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा जैसे भाजपा और NDA गठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद हैं।
#WATCH मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं…. बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है…लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आज़ादी के बाद 5-6 पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया…: जमुई… pic.twitter.com/U5Hoghsm3k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2024
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं…. बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है…लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आज़ादी के बाद 5-6 पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया…: जमुई में एक रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आज आटे के लिए तरस रहे हैं उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और तब की कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा ऐसे नहीं चलेगा…आज का भारत घर में घुसकर मारता है…आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है।





