ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव : महागठबंधन की ‘महाविजय’ की उम्मीद जताते हुए शत्रुघ्न सिन्हा और बेटे लव सिन्हा ने तेजस्वी को लेकर दिया ये बयान

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव प्रचार के दौरान लव ने बीजेपी पर कई बार निशाना साधा है। अब हाल फिलहाल उन्होंने कहा कि जब कोरोना की वजह से गुजरात के पंचायत चुनाव को टाल दिया गया फिर बिहार में चुनाव क्यों करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा लव ने महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने प्यार तो बरसा दिया उम्मीद है वोट भी बरसाएगी।

मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बयान से किया सबको खामोश।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ‘महाविजय’ की उम्मीद जताते हुए बीते दिन बयान दिया और कहा कि 10 नवंबर को मतगणना वाले दिन राजद नेता तेजस्वी यादव के आलोचक ‘खामोश’ हो जाएंगे। सिन्हा ने यह दावा भी किया कि महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) की ओर से निजी हमले किए जा रहे हैं क्योंकि दस लाख नौकरियों के वादे से विरोधी दल पूरी तरह घबराए हुए हैं।

ये भी पढ़े : अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी निंदा कर कहा, ये हमला दिलाता है आपातकाल की याद

महागठबंधन करेगा बड़ी जीत हासिल, CM बनेंगे तेजस्वी।

शत्रुघ्न सिन्हा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा तेजस्वी यादव की अगुआई में युवा टीम बड़ी जीत हासिल कर रही है और सरकार बनाने जा रही है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, ‘बिहार में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है क्योंकि लोग ऐसा ही चाहते हैं।

अब संजय राउत ने तेजस्वी को लेकर कही ये बात।

शिवसेना के संजय राउत ने इस दिलचस्प बिहार चुनाव की गहमा गहमी को देखते हुए कहा कि मुझे लगता है कि देश तेजस्वी यादव को ​बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button