ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव 2020: कांग्रेस और LJP ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, इन वादों के साथ लिया है बिहार को बदलने का संकल्प

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। एक तरफ चुनाव प्रचार और प्रसार ने ज़ोर पकड़ लिया है तो दूसरी और एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चूका है। इसी क्रम में आज लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और कांग्रेस ने पटना में अपना घोषणा पत्र जारी किया।

घोषणापत्र जारी करते हुए लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा, मौजूदा मुख्यमंत्री को देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि आप किस तरह से जातीयता को बढ़ावा देते हैं। जो व्यक्ति खुद सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता हो, उसके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना करना उचित नहीं है।

‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ ।

घोषणापत्र जारी करते हुए LJP अध्यक्ष ने कहा कि, आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी के घोषणा पत्र को जारी करने के साथ मैंने ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के अपने दृष्टिकोण को सामने रखा, जो विभिन्न समस्याओं का समाधान करेगा जो बिहार के लोग सामना कर रहे हैं।

उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर गलती से मौजूदा मुख्यमंत्री पुन: इस चुनाव में जीत जाते हैं तो हमारा प्रदेश हार जाएगा। हमारा प्रदेश पुन: बर्बादी की कगार पर जाकर खड़ा हो जाएगा।

इधर इस घोषणापत्र जारी करने के पहले चिराग पासवान ने पटना में अपनी मां का आशीर्वाद भी लिया।

कांग्रेस ने भी जारी किया घोषणा पत्र।

वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने राजधानी पटना में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद शक्ति सिंह गोहिल समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि कांग्रेस को महागठबंधन में 70 सीटें मिली है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किये है ये वादें।

कांग्रेस नेता और सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, हमारा ‘बदलाव पत्र’ किसानों के लिए ऋण माफी, बिजली बिल माफी और सिंचाई की बढ़ती सुविधाओं के बारे में बात करता है। अगर हमारी सरकार बिहार में सत्ता में आती है, तो हम अलग राज्य किसान बिल लाकर एनडीए सरकार के कृषि कानूनों को खारिज कर देंगे जैसा कि हमने पंजाब में किया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button