ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव 2020: अंतिम चरण के लिए आज थम जायेगा चुनाव प्रचार, सभी दलों ने प्रचार के लिए कसी कमर

बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और अंतिम चरण के मतदान वालों क्षेत्रों में आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी गहमा- गहमी और शब्दों के कटाक्ष के बीच आज अंतिम दिन चुनाव प्रचार को लेकर सभी दलों ने अपनी कमर तो कस ली है और साथ ही अपनी पूरी ताकत भी झोक दी है। आज चुनावी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से भाजपा के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी प्रचार के लिए बिहार पहुंचे हैं।

इसके अलावा NDA ने प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं महागठबंधन की ओर से (RJD / राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड) नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेता आज चुनावी रैली कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : बिहार में घुसपैठियों पर गरजे यूपी के सीएम योगी, अब नितीश ने कहा-‘किसी में दम नहीं जो हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे

जानें NDA का आज का पूरा चुनावी ब्यौरा।

बात दे बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण के चुनाव में 12 मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, मधेपुरा से नरेंद्र नारायण यादव, केवटी से राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बोचहा से रमई राम, सहरसा से लवली आनंद सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।

गौरतलब है कि इस चरण में 1204 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button