बिहार के भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट से भीषण हादसा हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि 7 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल मिली ख़बरों के मुताबिक नाव पर 100 से अधिक लोगों के सवार थे।
#बिहार: आज #भागलपुर के नवगछिया इलाके में एक नाव पलट जाने से एक की मौत हो गयी है और कई लोग लापता हो गए। नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे। बचाव और सर्च अभियान जारी। @bihar_police pic.twitter.com/IL8Yc37tIS
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 5, 2020
खेत में मकई की बुआई के लिए जा रहे थे लोग।
दरअसल नवगछिया के गोपालपुर तीनटंगा जहाज घाट पर मजदूर और किसान एक नाव पर सवार होकर मकई की बुआई करने जा रहे थे। कुछ खबरे तो ये भी है कि नाव पर महिलाओं-बच्चों समेत 100 से अधिक लोग सवार थे। इसपर साइकलें, बाइकें, मक्के के बीज, खाद आदि लादी गई थी। कुछ दूध बेचने वाले भी इसपर सवार थे। जिसके बाद गुल्लर घाट से दर्शन मंडल की नाव खुली और कुछ दूर जाकर भंवर में डूब गई। यात्रियों की ज्यादा संख्या की वजह से नाव पलटने का ये हादसा हुआ है।
दूसरी ओर बने खेतों पर जाते समय घाट पर नाव को धक्का देने की कार्रवाई के दौरान नाव डूबी है। 7 लोग लापता हैं। 9 लोगों को बाहर निकाला गया है जिनमें से एक की मृत्यु हो गई है। SDRF सर्च और बचाव अभियान में जुटी हुई है: नवगाछिया में नाव पलटने से लापता लोगों पर जिलाधिकारी भागलपुर, #बिहार pic.twitter.com/ojaI8Vw6Sr
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 5, 2020
बचाव कार्य जारी।
बता दे इस हादसे के बाद से 9 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाल लिया गया। और एक महिला का शव बरामद हो चूका है। इधर नदी से निकाले गए लोगों को इलाज के लिए गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य जारी है और तो और स्थानीय नाविकों की मदद से लापता लोगों को खोजने का काम जारी है।