NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक : मोरक्को में आए भूकंप से जोड़ कर शेयर हो रहा है ये तीन साल पुराना वीडियो

शुक्रवार देर रात मध्य मोरक्को में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें हज़ारो की संख्या में लोग मारे गए। इसमें ऐतिहासिक शहर माराकेच में इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा। अब इसी हादसे से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पे वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के अंधेरे में एक इमारत ढहती हुई दिखाई दे रही है। इसे लोगो ने हाल में मोरक्को में आये भूकंप से जोड़ कर शेयर किया।

एक फेसबुक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “मोरक्को के मराकेश में तेज़ भूकंप के बाद इमारत ढहने का क्षण।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

इसे फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर किया गया |

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल दावा भ्रामक है। दरअसल वीडियो करीब 3 साल पुराना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च के साथ कुछ कीवर्ड की मदद से खोजा। । इस दौरान हमे वायरल वीडियो 2020 की एक ट्वीट में मिली। वीडियो को सबाटा-कैसाब्लांका का बताया गया। आपको बता दें की सबाटा-कैसाब्लांका मोरक्को का हिस्सा है।

आगे ट्वीट की मदद से हमे कीवर्ड सर्च किया , इस दौरान हमे एक फ्रांस समाचार पोर्टल पे एक रिपोर्ट मिली जिसमे की वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 5 अगस्त, 2020 को मोरक्को के कैसाब्लांका के पास सबाटा क्षेत्र में हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ढहने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एक और रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत पहले से ही गंभीर जर्जर स्थिति में थी जिसके वजह से यह ढह गई। अधिकारियों ने पहले इमारत का निरीक्षण किया था और निवासियों को इसे खाली करने की सलाह दी थी। हालाँकि इसे पहले की वो इसे खली कर पाते, उससे पहले ही दुखद घटना घट गई।

हमारी पड़ताल में हमने पाया की वीडियो हालाँकि मोरक्को का ही है पर करीब 3 साल पुराना जिसे की हाल में हुए हादसे से जोड़ कर शेयर किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button