NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंभारत

फैक्ट चेक | क्या कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब ने घोषित कर दिया लॉकडाउन? जानें सच

देश में इन दिनों कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी के मद्देनज़र कई प्रदेश एहतियात के तौर पर नए नियम और सख्ताई लागू कर रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

एक फेसबुक यूजर ने लिखा – पंजाब में लॉकडाउन तो बहाना है, असली मकसद तो आंदोलन दबाना है। पंजाब सरकार फेल।

इस पोस्ट का लिंक आप यहाँ देख सकते है।

ऐसे ही कुछ पोस्ट आप यहाँ और यहाँ भी देख सकते है।

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल इस इस पोस्ट की जांच की और पाया कि ये गलत है।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक: क्या इस तस्वीर में अपनी माँ को खोने के बाद सीरिया से जॉर्डन जा रहा हैं ये बच्चा? जानें सच

सबसे पहले हमने पंजाब स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट की जांच की लेकिन हमे वहां कोरोना वायरस के लिए जारी गाइडलाइन्स में लॉकडाउन की कोई खबर नहीं मिली।

आगे जांच करने पर हमे पता चला की हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए है और साथ ही कुछ गाइडलाइन्स जारी की है। ऐसे ही एक खबर आप दैनिक भास्कर पर भी देख सकते है।

  • नए नियमों के मुताबिक पंजाब में 1 मार्च से इनडोर फंक्शन्स के दौरान अधिक से अधिक 100 तथा आउटडोर में 200 तक मेहमान ही शामिल हो सकते है।
  • इसके साथ ही 1 दिन में कोरोना टेस्ट की संख्या 30 हजार तक करने के निर्देश है।
  • निर्देश में माइक्रो कंटेनमेंट जोन व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा गया है।
  • मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए है कि सभी रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस पर विशेष नजर रखी जाएं।
  • वही सिनेमा हाल में गैदरिंग को लेकर 1 मार्च को फैसला लिया जाएगा।

https://twitter.com/CMOPb/status/1364219177251213314?s=20

इन नियमों के अलावा पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने ये ज़रूर कहा है कि राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए अलग-अलग जिलों के DC जरूरत के अनुसार नाइट कर्फ्यू लगा सकते है।

आगे और जांच करने पर हमें पंजाब सरकार का एक ट्वीट मिला जिसमे उन्होंने पंजाब में लॉकडाउन लगने की अफवाहों को निराधार बताया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी अफवाह पर न विश्वास और न ही आप इसे शेयर करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://twitter.com/PunjabGovtIndia/status/1365156016552251392?s=20

 

इतनी जानकारी से हम दावा कर सकते है कि सोशल मीडिया पर पंजाब में लॉकडाउन वाली खबर गलत (FAKE) है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 11 7127 9799 पर व्हाट्सएप करें
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button