ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ की तबियत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ की तबियत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

आज यानी बुधवार को गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन की तबियत बिगड़ने की खबर आरही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक  उन्हें देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल के डाक्टरों की एक टीम द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उनकी सेहत में पहले से सुधार है।

इससे पहले भी हीराबेन स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में पहुंचती रही हैं। पीएम मोदी की माँ की तबियत ऐसे वक्त बिगड़ी है जब पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का परिवार कर्नाटक में हैं। यहां मैसूर जाते वक्त उनकी गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गई थी। इस दुर्घटना में प्रह्लाद मोदी को मामूली चोटें आई हैं।

बता दें कि पीएम मोदी की माँ हीराबेन की उम्र 100 साल से ज्यादा है। इसी साल जून महीने में उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले भी पीएम मोदी हीराबेन से मिले थे। वे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उतरने के बाद  सीधा गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  3. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button