ताज़ा खबरेंभारत

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शहीद अफरीदी निकले कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने खुद इसका ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. बता दें कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद से ही अफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे. वो अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे.

इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है, उन्होंने लिखा है कि, ‘मैं गुरुवार से ही अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था, मैंने अपना टेस्ट करवाया और बदकिस्मती से में कोविड पॉजिटिव पाया गया. जल्द सेहतमंद होने के लिए आपके दुआओं की जरुरत है, इंशा अल्लाह.’

कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी देखने को मिला है. इस मुल्क में करीब 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ गए हैं. पाकिस्तानी सरकार के लॉकडाउन घोषित करने से लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई थी. ऐसे लोगों की मदद के लिए पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आगे आए थे.

https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1259461825860702208

आफरीदी ने ट्वीट किया कि मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था. मेरा कोरोना का टेस्ट हुआ और दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव आई. शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ की आवश्यकता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button