भारतराजनीति

पहलवान खली द्वारा भाजपा के लिए कैंपेनिंग के बाद टीएमसी ने लगाई चुनाव आयोग से गुहार

तृणमूल कांग्रेस ने भारत के चुनाव आयोग को पहलवान द ग्रेट खली की नागरिकता की स्थिति का विरोध करते हुए पत्र लिखा है.

26 अप्रैल को, खली ने पश्चिम बंगाल की जादवपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार अनुपम हाजरा के लिए प्रचार किया था. टीएमसी ने चुनाव आयोग से की गयी शिकायत में कहा है कि खली अमेरिकी नागरिक हैं.

27 अप्रैल को लिखे गए इस पत्र में टीएमसी ने लिखा है,“वह (खली) अमेरिकी नागरिकता रखते हैं. इसलिए, एक विदेशी को भारतीय मतदाताओं के दिमाग को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.”

एक खुली टॉप जीप में जाधवपुर की सड़कों पर चलते हुए, खली ने हजरा के लिए कैंपेनिंग की थी, जिसमे उन्होंने मतदाताओं को भाजपा नेता के लिए वोट करने के लिए कहाथा. हजरा बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी उम्मीदवार मिमी चक्रवर्ती के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

जादवपुर में 19 मई को सातवें चरण का मतदान होगा, जबकि 23 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button