ताज़ा खबरें

पटना: विपक्ष की बैठक से पहले ED-IT ने कसा शिकंजा, सीएम नीतीश के मंत्री के करीबियों के घर मारा छापा

पटना: विपक्ष की बैठक से पहले ED-IT ने कसा शिकंजा, सीएम नीतीश के मंत्री के करीबियों के घर मारा छापा

बिहार के पटना में विपक्ष की बैठक से पहले आज यानी गुरुवार को ईडी और आईटी ने सीएम नीतीश के मंत्री विजय चौधरी के करीबियों के घर पर छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय और इनकम टैक्स ने यह छापेमारी मंत्री विजय चौधरी के साले के अजय कुमार सिंह के घर की। जिससे हड़कंप मच गया।

जांच एजेंसी के अधिकारी अजय कुमार सिंह के घर सात वाहनों से छापा मारने पहुंची थी। सभी गाड़ी रांची और पटना नंबर के हैं। जांच एजेंसी की कार्रवाई अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के बेगूसराय के श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास पर चल रही है। बता दें कि अजय सिंह का लोहा फैक्ट्री समेत दर्जन भर से ज्यादा कारोबार हैं।

बताया जा रहा है कि मंत्री विजय चौधरी के साले मटिहानी निवासी अजय सिंह उर्फ कारू सिंह बेगूसराय के बड़े उद्योगपति हैं और JDU अध्यक्ष ललन सिंह के भी करीबी भी बताये जा रहे हैं।

इधर, घर के बाहर एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। गली में किसी के घुसने पर मनाही है। वहीं, मीडिया को देखते हुए घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कारू सिंह के पटना, दिल्ली, उड़ीसा, बेगूसराय सहित देशभर के कई ठिकानों पर रेड चल रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button