ताज़ा खबरें

नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया गांधी को तलब करने के मुद्दे पर 12 जून को देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ ईडी (ED) के समन को लेकर एक बार फिर राजनितिक सियासत शुरू होती नजर आ रही है. नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब करने के मुद्दे पर कल 12 जून को देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कांग्रेस.

मामले से जुड़ी प्रमुख बातें:

  • ईडी ने समन की तारीख में फेर बदल करते हुए अब सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है.
  • इससे पहले ईडी ने 8 जून को सोनिया गांधी को पेश होने के लिए कहा था.
  • कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण 8 जून को सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश नहीं हो पाईं थी.
  • वहीं ईडी ने राहुल गांधी को 13 जून को तलब किया है.
  • चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी समन का पालन करेंगे और नेशनल हेराल्ड मामले के सिलसिले में ईडी कार्यालय जाएंगे.
  • उन्होंने कहा कि बीजेपी ईडी को पीछ लगाकर सोनिया और राहुल गांधी को डराना चाहती है. राहुल गांधी जिस तारीख को बुलाए गए हैं, उस दिन जा रहे हैं. हम शांति से अपने नेताओं के साथ जाएंगे. हमारी पार्टी और नेताओं के खिलाफ यह एक साजिश है.
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button