ताज़ा खबरें

नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग परिषद की बैठक आज, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक

नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग परिषद की बैठक आज, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक

 

आज यानी शनिवार को नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग परिषद् की बैठक होगी। पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

राज्यों के साथ मिलकर देश की प्राथमिकताएं और भावी आर्थिक व सामाजिक विकास की रणनीति बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बुलाई गई नीति आयोग की गवर्निंग परिषद की बैठक भी सियासी संग्राम का शिकार हो गई है। विपक्ष शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली और पंजाब, तृणमूल कांग्रेस शासित बंगाल, भारत राष्ट्र समिति शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार का फैसला किया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button