ताज़ा खबरें

नदी में गिरी 39 ITBP जवानों को ले जा रही बस, 6 जवानों की मौत, 33 घायल

पहलगाम : 39 सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को सड़क किनारे नदी के किनारे गिर गई. जिसमें 6 जवानों की मौत हो गई वहीं अबतक 33 जवान घायल हैं. कथित तौर पर यह घटना पहलगाम में वाहन के ब्रेक फेल होने के बाद हुई.

 

विवेक कुमार पांडे, PRO, ITBP, दिल्ली ने बताया कि, जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस 60 मीटर नीचे रिवरबेड में गिरी. बस में 40 लोग सवार थे जिसमें ITBP के 37 जवान थे. जवानों को अस्पताल ले जाया गया. घटना में 6 जवानों की मृत्यु हुई है.

उन्होंने आगे बताया कि, ITBP मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी. हम लोग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल हुए थे. हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे: विवेक कुमार पांडे, PRO, ITBP

 

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कहा, “39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही एक सिविल बस का ब्रेक फेल हो गया जिसके बाद वह सड़क किनारे नदी में गिर गई. सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे.

 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई ITBP कर्मियों की मृत्यु से मुझे काफी दुख पहुंचा है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button