ताज़ा खबरेंभारत

देश और दुनिया में मनाया जा रहा अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रपति से लेकर सेना के जवानों तक सब ने किया योग

नई दिल्ली: देश और दुनिया में आज का दिन यानी 21 जून को अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस साल यह नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर भारत में राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में योग किया. उन्होंने कहा, “योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए भारत का महान उपहार है.

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया. उन्होंने कहा, “योग हमारे देश की परंपरा है. यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज दुनिया के 192 देश योग कार्यक्रम कर रहे हैं, दुनिया हमारे देश की परंपरा को अपना रही है.”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना के जवानों ने योग किया.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों के साथ योग अभ्यास किया.

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने रक्षा कर्मियों के साथ वायु सेना स्टेशन पर योग किया.

इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार में कैदियों और जेल स्टाफ ने योग किया.

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button