दिल्ली: पब्लिक टॉयलेट में खुला मिला 50 लीटर तेजाब, स्वाति मालीवाल ने किया था औचक निरीक्षण

दिल्ली: पब्लिक टॉयलेट में खुला मिला 50 लीटर तेजाब, स्वाति मालीवाल ने किया था औचक निरीक्षण
दिल्ली में चौका देने वाली खबर सामने आयी है। महिलाओं के मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने हाल ही दिल्ली की कुछ सार्वजनिक शौचालय का औचक निरिक्षण किया था। जहां उन्हें 50 लीटर तेजाब खुले में पड़ा मिला। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।
🚫 तेज़ाब की बिक्री या ख़रीद दिल्ली में क़ानूनन अपराध है❗️
फिर एमसीडी के सार्वजनिक शौचालयों में कौन सप्लाई करवा रहा था ख़तरनाक तेज़ाब (acid)❓
🔥 सेंट्रल दिल्ली के एक शौचालय से दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष @SwatiJaiHind ने कल रात पकड़ा 50 लीटर तेज़ाब‼️#SwatiMaliwal #DCWImpact pic.twitter.com/YuqFRTOrhR
— Vandana Singh (@VandanaSsingh) April 7, 2023
मालीवाल ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ दिल्ली के दरियानगंज में एक सार्वजनिक टॉयलेट का निरीक्षण किया तो वहां पर गंदगी का अंबार देखने को मिला। वहां पर ही उन्हें 50 लीटर तेजाब मिला जो कि खुले में रखा हुआ था। उन्होंने पुलिस को बुलाकर तेजाब को जब्त कराया और कहा कि वे एमसीडी से इस मामले पर रिप्लाई लेंगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। पूरे देश में एसिड अटैक की घटनाएं देखने को मिलती है। इसलिए इसका खुले में मिलना काफी चिंता का विषय है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एमसीडी के दरियागंज पब्लिक टॉयलेट का निरीक्षण के दौरान स्वाति मालीवाल कर्मचारियों से पूछती हैं कि, ये क्या है। तब कर्मचारियों की ओर से इसका जवाब मिलता है कि यह तेजाब है। फिर वो पूछती हैं कि इसमें कितना तेजाब है, जिसपर कर्मचारी बताते हैं कि इसमें करीब 50 लीटर तेजाब है।
इसके बाद वह मौके पर मौजूद कर्मचारियों से तेजाब को जमीन पर गिराकर दिखाने को कहती हैं और कुछ बूंद तेजाब नीचे गिराते ही उसका असर दिखाई देने लगता है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और तेजाब को जब्त कराया गया. साथ ही एमसीडी अधिकारियों को नोटिस भी दिया गया है।





