ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली और आसपास दिवाली से पहले बढ़ा वायु प्रदूषण, दिवाली के बाद और खराब हालत की है आशंका

प्रदुषण से ग्रसित राजधानी के दिवाली के बाद और प्रदूषित होने के आसार है। बीते दिन कि बात करे तो शुक्रवार को वायु गुणवत्ता (Delhi AQI) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और दिवाली की रात इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इन शहरों में बेहद खराब रहा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 319 दर्ज किया गया, जबकि गाजियाबाद में 382, नोएडा में 337, ग्रेटर नोएडा में 336 और गुड़गांव में 324 दर्ज किया गया. ये सूचकांक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आते हैं।

ये भी पढ़े : लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों संग PM मोदी ने मनाई दिवाली, अपने सम्बोधन में किये 3 आग्रह

दिवाली के बाद हो सकता है सुधार।

IMD ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा की गति बढ़ने की संभावना है और इससे दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है। IMD के क्षेत्रीय पुर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से रविवार को हल्की बारिश भी होने की संभावना है। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि यह प्रदूषकों के भारी होकर बारिश के साथ जमीन पर गिरने के लिए पर्याप्त है या नहीं।

पटाखे जले तो बेहद ख़राब श्रेणी के ऊपर होगा प्रदुषण।

दिवाली के इस दौरान पटाखों से उत्सर्जन नहीं होने के कारण प्रदूषण स्तर ‘बेहद खराब’ श्रेणी की ऊपरी सीमा पर रहने की आशंका है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button