दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत, तेज बारिश के साथ हुई संडे की शुरुआत, मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत, तेज बारिश के साथ हुई संडे की शुरुआत, मौसम हुआ सुहावना
देश की राजधानी में भीषण गर्मी का सामना कर रहें लोगों को आज यानी रविवार को राहत मिली है। यहाँ रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ झमझम बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी हफ्ते लगातार बारिश और बूंदाबांदी हुई जिससे राष्ट्रिय राजधानी का मौसम खुशनुमा बना रखा था।
#WATCH दिल्ली: आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ। वीडियो आर. के. पुरम इलाके का है। pic.twitter.com/EuKG5jHhZU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2023
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक चला गया।
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद IMD ने बताया कि सोमवार से भी तापमान और गर्मी बढ़े गयी। पांच जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, सात जून को 40 डिग्री और नौ जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करेगी।






Truly a masterpiece of content. Stream ipl cricket live cricket match — overs, partnerships, and run‑rates in real time. Follow multiple matches with smooth switching. score worms and Manhattan charts, session summaries and projections, tables, fixtures, and squads. Ultra‑fast refresh keeps you ahead of the action.