ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली-NCR में लोगों को गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-NCR में लोगों को गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। यहाँ शनिवार सुबह तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी-बारिश और गहरे बादलों के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना होगया है। बीते कुछ दिन दिल्ली के कई इलाकों में पारा 45 के पार तक रहा। दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी के कारण परेशान थे। ऐसे में आज हुई बारिश ने मौसम पर बदल दिया है। इससे तापमान में अच्छी खासी कमी आयी है।

मौसम विभाग के माने तो, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो घंटे मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक पूरी दिल्ली,गाजियाबाद और नोएडा समेत पूरे एनसीआर के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, खराब मौसम के कारण लो विजिबिलिटी की वजह से विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा है।

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को सलाह दी है कि उड़ान के संबंध में जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन्स से संपर्क करें। खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स के संचालन में बाधा आ रही है। एक अधिकारी ने जानकारी ने बताया कि  खराब मौसम के कारण आज सुबह चार उड़ानें जयपुर डायवर्ट की गईं हैं। ये सभी उड़ानें अलग-अलग शहरों से दिल्ली आ रही थीं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button