खेलताज़ा खबरें

दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में पहली बार की गेंदबाजी, अफगानी बल्लेबाजों ने जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में पहली बार की गेंदबाजी, अफगानी बल्लेबाजों ने जमकर की पिटाई, देखें वीडियो

 

दुबई में एशिया कप 2022 में भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ पांचवा मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। यहाँ गौर करने वाली बात यह रही कि इस मैच में दिनेश कार्तिक अपने करियर में पहली बार गेंदबाजी करते हुए नजर आये। दरअसल, अपने 18 साल के इंटरनेशनल करियर में कार्तिक ने पहली बार गेंदबाजी की। उनकी बॉलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

बता दें कि कप्तान केएल राहुल ने 20वां ओवर दिनेश कार्तिक को दिया। हालांकि, उनके इस ओवर में कुल 18 रन आए। कार्तिक ने पहली गेंद में दो रन दिए। इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के लगे। फिर चौथी और पांचवीं गेंद पर दो-दो रन आए और छठी गेंद पर कोई रन नहीं आया। इस तरह कार्तिक ने अपने ओवर में 18 रन दिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button