IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप में आज USA से होगा टीम इंडिया का सामना, देखें दोनों टीमों की संभावित XI

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की शुरुआत हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. वहीं अबतक करीब 20 से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. लेकिन बात करें टीम इंडिया की तो इंडिया ने अबतक दो मुकाबले खेले हैं. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में बहतरीन शुरुआत करते हुए अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं और अपने ग्रुप पर वह पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला USA से है.
आज 12 जून को भारत का सामना अमेरिका से होना है. यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप ए में अमेरिका भी ऐसी टीम रही है जिसने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. मैच से पहले आइए जानते हैं कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग XI.
अमेरिका और भारत दोनों टीमें ग्रुप ए में है. दोनों टीमों ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. वहीं दोनों टीमों के 4-4 अंक है लेकिन रनरेट के चलते भारत पहले नंबर पर है. अंक तालिका में भारत का रनरेट +1.455 है वहीं, अमेरिका का नेट रन रेट भी अच्छा है +0.626 लेकिन भारत से कम होने के कारण वे दूसरे स्थान पर हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
अमेरिका की टीम: स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गोउस, आरोन जोन्स, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुष केंजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान





