खेलताज़ा खबरें

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: सेमीफइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, सेमीफइनल क्वॉलीफाई करने वाली तीसरी टीम इंडिया

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: सेमीफइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, सेमीफइनल क्वॉलीफाई करने वाली तीसरी टीम इंडिया

 

नीदरलैंड ने एडिलेड में दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है। इसके साथ ही बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों के लिए ही नॉकआउट के दरवाजे खुल चुके हैं। अब इसी मैदान पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला मैच बहुत अहम हो गया है। यहां जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार माने जाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को नीदरलैंड ने 13 रनों से हराया। 159 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका का जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला बारिश में धुल गया था, जबकि भारत और बांग्लादेश के खिलाफ उसने जीत दर्ज की थी।

अब भारतीय क्रिकेट टीम के सामने सेमी फाइनल में क्वॉलीफिकेशन की टेंशन नहीं है, लेकिन वह अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप 2 से टॉप करना चाहेगी और आगे किसी भी तरह की परेशानी से बचने की कोशिश करेगी। बता दें कि अगर किसी कारण से सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाता है तो ग्रुप में टॉप रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button