जानिए कौन है, देश के दूसरे CDS अनिल चौहान, उत्तराखंड की पहाड़ियों से है पुराना नाता

जानिए कौन है, देश के दूसरे CDS अनिल चौहान, उत्तराखंड की पहाड़ियों से है पुराना नाता
भारत सरकार ने बुधवार देर शाम रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश के नए CDS के तौर पर नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की समिति की मंजूरी के बाद भारत सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई। पिछले साल दिसंबर में पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकाप्टर हादसे में मौत के बाद से CDS का पद करीब 10 महीने से खाली था। जिसके बाद भारत सरकार ने यह जिम्मेदारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सौंपी है। बता दें चौहान सीडीएस के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव भी होंगे।
उत्तराखंड की पहाड़ियों से हैं अनिल चौहान
लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के निवासी हैं। उनका जन्म 18 मई 1961 को हुआ था। इसके बाद भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। मेजर जनरल के रैंक के अधिकारी ने उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। बाद में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। चौहान को उग्रवाद के खिलाफ अभियानों का खासा अनुभव है। वह सेना में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वह अंगोला में संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक भी रह चुके हैं। इसके बाद वह सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और 31 मई 2021 में रिटायर हुए। बता दें उन्हें 40 साल तक आर्मी में काम करने का अनुभव
उत्तराखंड सीएम धामी ने ट्वीट कर दी बधाई
बताते चले कि सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के नए CDS के रूप में नियुक्त किए जाने पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
उत्तराखंड के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) जी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। pic.twitter.com/6JUgWzJ7rA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 28, 2022





