ताज़ा खबरें

जम्मू में वैष्णव देवी के दर्शन के बाद राजौरी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का किया शिलान्यास

जम्मू में वैष्णव देवी के दर्शन के बाद राजौरी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का किया शिलान्यास

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीती सोमवार शाम जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे के लिए जम्मू पहुंचे। दौरे के दूसरे दिन यानी आज मंगलवार को गृह मंत्री शाह ने शारदीय नवरात्र की नवमीं पर माता वैष्णो के दरबार में माथा टेका और उनके दर्शन किए। इसके बाद वह राजौरी में जनसभा को संबोधित करने पहुचें हैं। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने राजौरी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया

https://twitter.com/AHindinews/status/1577201790986358784

 

शिलान्यास के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज की ये रैली में, मोदी..मोदी के नारे उन लोगों के लिए जवाब है, जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटेगा तो आग लग जाएगी और खून की नदियां बह जाएंगी। उन्होंने कहा कि 70 साल जम्मू-कश्मीर पर 3 परिवारों ने राज किया और लोकतंत्र का मतलब इन्होंने सिर्फ अपना परिवार बना दिया था। आप सभी को क्या कभी भी ग्राम पंचायत, तहसील पंचायत, जिला पंचायत का अधिकार मिला था? 3 परिवारों ने लोकतंत्र, जम्हूरियत का मतलब सिर्फ पीढ़ियों तक शासन करना निकाल दिया था।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button