ताज़ा खबरेंभारत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुवाहाटी में ‘असम पुलिस सेवा सेतु’ पोर्टल का किया शुभारंभ

असम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुवाहाटी पहुंचे. जहां उन्होंने ‘असम पुलिस सेवा सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहें. उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा, नॉर्थ ईस्ट के बच्चों को फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए अब नॉर्थ इस्ट छोड़कर कहीं और नहीं जाना पड़ेगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में ‘असम पुलिस सेवा सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में कहा, आज का दिन न केवल असम बल्कि समग्र नॉर्थ ईस्ट के अपराधिक न्याय प्रणाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण और सुनहरा दिन है. आज यहां राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का भूमिपूजन हुआ है. नॉर्थ ईस्ट के बच्चों को फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए अब नॉर्थ इस्ट छोड़कर कहीं और नहीं जाना पड़ेगा.

 

गृह मंत्री ने कहा कि NFSU से ग्रैजुएट होने का अर्थ है तुरंत नौकरी मिलना. आज के दिन में NFSU का प्लेसमेंट रेट 100 प्रतिशत है. और आने वाले दिनों में सबसे अधिक रोजगार के अवसर फॉरेंसिक साइंस में ही है. शाह ने कहा कि मोदी सरकार दोष सिद्धि के रेट को बढ़ाने के लिए 6 साल से अधिक सजा वाले सभी केसों में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की विजिट को अनिवार्य करने जा रही है. इससे पूरे देश में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मांग बढ़ेगी जिसे NFSU पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि यह थर्ड-डिग्री (सजा) का युग नहीं है, ऐसा नहीं हो सकता और न ही किया जाना चाहिए. इसके बजाय, फोरेंसिक विज्ञान का उपयोग इस तरह से किया जाना चाहिए कि थर्ड-डिग्री का सहारा लेने की कोई आवश्यकता न हो.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button