NM वेरिफाइडभारत

कांग्रेस सत्ता में आई तो विश्व कप जीत जाएगा भारत, क्या धोनी ने सच में ऐसा कहा? जानिए सच्चाई !

एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो भारत निश्चित रूप से विश्व कप जीतेगा, क्योंकि पहले भी भारत ने कांग्रेस शासन में दोनों विश्व कप जीते थे.

फोटो के साथ लिखे लेख में धोनी को बोलते हुए बताया गया,”कांग्रेस की सरकार बानी तो इस बार इंडिया वर्ल्ड कप भी ज़रूर जीतेगी, क्योकि हर वर्ल्ड कप इंडिया ने कांग्रेस के राज में जीता है, कांग्रेस ख़ालिडियो को अच्छा सपोर्ट करती है.”

इस रिपोर्ट को दाखिल करने के समय, उपरोक्त पोस्ट को 27,000 से अधिक लोगों द्वारा साझा किया जा चुका था.

ALSO READ: जानिए क्या है राहुल गांधी की इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई !

FACT CHECK

जब न्यूज़मोबाइल ने उपरोक्त पोस्ट की जांच की तो हमने पाया कि इसमें किये दावे नकली हैं.

सबसे पहले, हमने लेख को गूगल पर देखा और पता लगाया कि पूर्व भारतीय कप्तान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था.

हमने एमएस धोनी के सोशल मीडिया प्रोफाइल को और गहरायी से जांचा और पाया कि उनके द्वारा कुछ भी ऐसा पोस्ट नहीं किया गया है, जो वायरल तस्वीर में किये गए दावों की पुष्टि करता हो.

इसलिए, यह साबित होता है कि एमएस धोनी ने यह नहीं कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर भारत 2019 आईसीसी विश्व कप जीत जाएगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button