ताज़ा खबरेंराजनीति

कांग्रेस ने ओड़िशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र

कांग्रेस पार्टी ने रविवार को आगामी ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए भुवनेश्वर में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने सरकारी नौकरियों, संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने, फसलों पर लिए गए 2 लाख रूपये तक की क़र्ज़ माफ़ी जैसे कई वादे किए हैं.

किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों और दलितों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ‘योर वॉयस योर चॉइस’ नाम के 32-पृष्ठ के दस्तावेज में एआईसीसी द्वारा घोषित न्याय योजना के तहत प्रत्येक पांच करोड़ गरीब परिवारों को 72,000 रुपये देने का वादा किया गया था. यानी गरीबों को छह हजार रुपये आय की गारंटी दी गई है.

कांग्रेस ने यह घोषणा भी की है की परिवार के युवकों को सरकारी या आसपास के क्षेत्रों में रोज़गार भी मोहैया कराया जाएगा. यदि नौकरी की सुविधा युवकों को नहीं मिलती है तो ऐसे में बेरोजगार भत्ते के रूप में उन्हें हर महीने तीन हज़ार रूपये दिए जाएंगे. इसके अलावा किसानों के लिए बिजली का बिल माफ़ किया जाएगा. इसके साथ ही तीन साल तक किसानों को हर साल विशेष रूप से 10 हजार रुपये दिए जाएंगे.

घोषणापत्र में विधवा महिलाओं के लिए दो हज़ार रूपये की मासिक पेंशन और 80 साल से ऊपर की उम्र वाली वृद्ध महिलाओं के लिए भी दो हज़ार रूपये की मासिक पेंशन दी जाएगी.

ओडिशा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने ‘अब होगा न्याय’ के हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए कहा कि महीनों की कड़ी मेहनत, परामर्श और बातचीत के बाद कांग्रेस ओडिशा के लिए अपना घोषणापत्र प्रस्तुत करती है.

ALSO READ: भाजपा देशभक्त है तो करे राजीव, इंदिरा का सम्मान: प्रियंका गांधी

कांग्रेस का घोषणापत्र आदिवासियों और दलितों के उत्थान के अलावा बेरोजगारी, कृषि संकट, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने का वादा करता है.

ओडिशा में कुल 147 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर लोकसभा 2019 चुनावों के साथ ही चुनाव कराए जाएंगे और नतीजे 23 मई को ही आएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button