ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता ने की आत्महत्या की कोशिश, कहा राहुल गांधी वापस लें इस्तीफा

मंगलवार को एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पार्टी दफ्तर के बाहर फांसी आत्महत्या करने की कोशिश की. कार्यकर्ता जैसे ही फांसी लगाने जा रहे था, वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया.

कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के इस्तीफे को फांसी लगाने का कारण बताया. “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा वापस लेना चाहिए, अन्यथा मैं आत्महत्या कर लूंगा.”

ALSO READ: IAF के तेजस विमान का ईंधन टैंक जमीन पर गिरा, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

कार्यकर्ता ने पार्टी ऑफिस के बाहर एक पेड़ से खुद को लटका लिया था, लेकिन जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो उसे नीचे उतार लिया.

राहुल गांधी द्वारा अपने इस्तीफे को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

इससे एक दिन पहले ही पांच कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राहुल से मुलाकात की थी और उनसे आग्रह किया था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करें.

लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 मई को अपने पद से इस्तीफ़ा देने की पेशकश की थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button