करेले का रस कोरोना वायरस को नहीं ठीक करता; इस FAKE दावे पर ना करे यकीन

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच, एक संदेश व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों एक मैसेज काफी वायरल हो रहा, जिसमें दावा किया गया है कि COVID-19 को 2 घंटे के भीतर केरेले के रस के साथ ठीक किया जा सकता है।
“दोस्तों करोना वायरस का मिल गया इलाज साईनटिस्ट ने बताइ है केरेले का जूस पीने से करोना वायरस 2 घंटे के अन्दर लुप्त हो जाएगी इस मैसेज को पुरा भारतीय तक फैला दो,” एक फेसबुक पोस्ट में ऐसा दवा किया गया है.

फैक्ट चेक (FACT CHECK)
न्यूज़मोबाइल ने ऊपर किये दावे की जाँच की और पाया कि यह FAKE है। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने स्पष्ट किया कि कोरोन वायरस को करेले के रस से ठीक नहीं किया जा सकता है।
#FakeNews alert !
करेले का जूस पीने से #coronavirus के लुप्त हो जाने का दावा झूठा है | #CoronavirusOutbreak पर सटीक जानकारियों को साझा करें और अफवाहों से दूर रहें | pic.twitter.com/w7Ijs34CDY
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 18, 2020
ऊपर की पोस्ट में दी गयी जानकारी यह साबित करती है कि वायरल पोस्ट गलत और भ्रामक है।
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: नहीं, सरसों का तेल ‘कोरोना वायरस’ को खत्म नहीं करता, जानें पूरी सच्चाई







XN88 là lựa chọn hàng đầu cho những nhà đầu tư thông thái nhờ hệ thống kèo cược đa dạng và tỷ lệ thưởng hấp dẫn. TONY06-11