IND W vs AUS W T20: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

केपटाउन: गुरुवार को केपटाउन में चल रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है, वहीं भारतीय टीम में 2 बड़े बदलाव हुए हैं.
पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पर हावी रही है. ऐसे में आजके मैच में ऑस्ट्रे्लियाई टीम मजबूत जरूर नजर आ रही है लेकिन टीम इंडिया किसी भी मौके पर चौका लगाने के लिए जानी जाती है. टी20 विश्व कप के सात संस्करणों में पांच बार खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने प्रारूप पर अपना दबदबा कायम रखा है. वहीं भारत वर्तमान में पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है और एक बार फिर फाइनल में जगह बना चुका है.
भारत को अगर ऑस्ट्रेलिया को मात देनी है तो उन्हे शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से पावर-पैक प्रदर्शन की जरूरत है.
स्मृति मंधाना (149) अब तक टी20 विश्व कप 2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं, जबकि एलिसा हीली (146) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए रन-स्कोरिंग चार्ट का नेतृत्व किया है. रेणुका सिंह (7) भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही हैं, जबकि मेगन शुट्ट ने आठ विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की अगुआई की है.






hgh apotheke kaufen
References:
https://www.asklent.com/