ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश : बांदा में सरकारी हैंडपंप छूने से गर्माया विवाद, दलित की लाठियों से पिटाई

हम आज 21वीं सदी में है लेकिन आज भी कई प्रदेशों में दलित अत्याचार के मामले मामूली है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के शंकरपुरवा मजरे में शुक्रवार सुबह ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमे एक दलित व्यक्ति के सरकारी हैंडपंप छूने को लेकर विवाद हो गया। इसके तहत दलित की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने दी। बिसंडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) (SHO) नरेंद्र प्रताप सिंह ने ये भी बताया कि, यह विवाद पिछले दो माह से चल रहा था।

कई बार विवाद सुलझा चुकी है पुलिस।

हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस कई बार मौके पर पहुंच कर मामले को सुलझा चुकी है, लेकिन आज सुबह दलित परिवार का मुखिया रामचन्द्र रैदास (45) यादव बिरादरी की बस्ती में लगे सरकारी हैंडपंप में पानी भरने गया, तभी दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हो गई।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: कड़ाके की ठण्ड में किसान आंदोलन 31 वें दिन भी जारी, आज दोपहर 2 बजे होगी संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक

इस मामले में रामचंद्र का कहना है कि आज सुबह करीब आठ बजे जब वह पीने का पानी भरने गया तो रामदयाल यादव के परिवार के लोगों ने हैंडपंप ‘छू’ लेने का आरोप लगाकर झगड़ा करने लगे और बाद में लाठी से मारकर घायल कर दिया ।

मामले की जांच शुरू।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज कर (FIR) उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button