उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुंडई के रेट का विज्ञापन वायरल, पिटाई- कुटाई के रेट जान के आप भी रह जायेंगे दंग
एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदमाशों को प्रदेश छोड़ जाने या उनकी अक्ल ठीक लगाने के लिए कड़ी कार्यवाही और नियम की दुहाई देते है तो वही उन्ही की नाक के नीचे मुजफ्फरनगर में एलानिया बमाशी का ‘टैरिफ’ वायरल हो रहा है। ख़ास बात ये है कि बदमाशी के इस टैरिफ में धमकाने, पिटाई लगाने से लेकर हत्या करने की रेट फिक्स है और तो ये ये रेट लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी है। लेकिन जैसे ही पुलिस को इस रेट कार्ड के बारे में पता चला तो अब पुलिस के ही हाथ पाँव फूल गए है।
जानें क्या है मामला ?
दरअसल मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के एक शख्स ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अपने फोटो अपलोड कि। इस युवक ने फोटो के साथ एलानिया गुंडई का टैरिफ भी अपलोड किया है। उनके इस रेट कार्ड में धमकी देने के 1000 रुपये, कुटाई के 5000 रुपये, घायल करने के 10 हजार रुपये और हत्या करने के 55 हजार रुपये फिक्स किए गए हैं। अचंभित करती हुई बात ये है कि इतना ही नहीं युवक ने लिखा है वह जमीनों के विवादों का भी निपटारा करता है।
अब इस रेट लिस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अब पुलिस ने पोस्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में युवक की पहचान जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के चौकड़ा गांव निवासी पीआरडी जवान के पुत्र के तौर पर हुई है।
घटना पर पुलिस ने कही ये बात।
इस घटना पर सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि फेसबुक पर पिस्टल के साथ युवक ने भड़काऊ पोस्ट की है। मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।और जल्द ही मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।





