ताज़ा खबरेंमनोरंजन

इंतज़ार की घड़ियां खत्म, आने वाला है लक्ष्मी बम का ट्रेलर

खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने दर्शकों के लिए हमेशा कुछ नया और धमाकेदार लेकर आते है। अब उनकी अगली फिल्म जो धमाल मचाने के लिए तैयार है वो है लक्ष्मी बम। लक्ष्मी बम के ट्रेलर के साथ ही ज़ोरदार बम का धमाका होगा इस बात की गारंटी खुद अक्षय ने ली है। दरअसल इस फिल्म का टीज़र लॉन्च हो चूका है और इसका ट्रेलर कल लॉन्च किया जायेगा।

बता दे कि ये फिल्म 9 नवंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन कल यानी कि फिल्म रिलीज से ठीक एक महीना पहले फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आने वाला है। इस बात कि जानकारी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर एक टीजर के जरिए दी है। साथ ही कैप्शन मेें लिखा है कि, ” हंसोगे , डरोगे और अपने घर वालो के साथ मिलकर कल सबसे बड़ा धमाका देखोगे।”

बता दे कि कल यानी 9 अक्टूबर को ट्रेलर लॉन्च करने के बाद अगले तीस दिनों में फिल्म के तीन गाने भी रिलीज किए जाएंगे। वही इस खबर के सामने आते ही अक्षय के फैन्स बेहद उत्सुक नज़र आ रहे है। एक लंबे इंतज़ार के बाद फैंस के सामने अक्षय कुमार की एक्टिंग दिखने वाली है। गुड न्यूज़ के बाद दीवाली पर सीधे लक्ष्मी बम रिलीज़ हो रही है। ड़िज़्नी प्लस हॉटस्टार पर सीधे स्ट्रीम होने वाली इस फ़िल्म को रिलीज़ से पहले जबरदस्त बज़ मिल रहा है।

ये भी पढ़े : LJP ने जारी की अपने 42 उम्मीदवारों की लिस्ट, चिराग ने कई पूर्व BJP नेताओं को उतारा मैदान में

लक्ष्मी बॉम्ब है हॉरर कॉमेडी।

राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी लक्ष्मी बम दिवाली के मौके पर, यानि की 9 नवंबर को 2020 को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध हो जाएगी। बता दे कि लक्ष्मी बॉम्ब एक हॉरर कॉमेडी है जो तमिल फिल्म मुनि 2 कंचना की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म मेें अक्षय कुमार के साथ, कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नज़र आएंगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button