ताज़ा खबरेंभारत

आज से बदले जा सकेंगे 2000 रुपए के नोट, 30 सिंतबर तक जारी रहेगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: RBI द्वारा 2000 रुपए के नोट को प्रचलन से बाहर कर दिया गया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार की शाम एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि देश में अब से 2000 रुपए के नोटों को प्रचलन से बाहर किया जा रहा है. साथ ही आरबीआई ने यह भी कहा था कि आज 23 मई से नोटों को बदलने की प्रक्रिया चालू हो जाएगी, जों कि 30 सिंतबर तक जारी रहेगी.

 

RBI द्वारा ऐलान के मद्देनजर जिन लोगों के पास में 2000 रुपये के नोट हैं वह किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर नोटों को आसानी से बदलवा सकते हैं. आरबीआई ने साफ किया है कि इसके लिए लिए कोई फॉर्म भरने (Requisition Slip) भरने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी तरह का कोई पहचान पत्र मांगा जाएगा. एक बार में एक ग्राहक 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं.

 

गौरतलब है कि बीते दिन RBI द्वारा 2000 रुपए के नोट को बंद करने के लिए गए फैसले पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का बयान सामने आया जहां उन्होंने कहा, नोट को बदलने के लिए 4 महीने का समय दिया गया है. तो जनता को कोई जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है, आप आराम से बैंक जाए और 2000 रुपए बदलें. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

 

शक्तिकांत दास ने सोमवार को मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि अर्थव्यवस्था में तरलता बढ़ाने के लिए मुद्रा का उच्च मूल्य थोड़े समय में निर्मित किया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि तब से 2000 रुपये के नोटों का प्रचलन 50 प्रतिशत से नीचे आ गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button