आज पूरे देश में मनाई जा रही है दीपावली, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
कोरोना काल के बीच में देश आज यानी 14 नवंबर को धूम – धाम और पूरे उत्साह के साथ दीपावली मना रहा है। दीयों और रौशनी के इस त्यौहार पर इस बार बहुत ही उत्तम योग बन रहा है। 5 दिनों तक मनाई जाने वाली दिवाली का आगाज़ धनतेरस से हो चूका है उसके बाद नरक चतुर्दशी को यम के नाम का दीपक जलाने की परंपरा है। जिसके अगले दिन कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।
एक ही दिन है छोटी और बड़ी दिवाली।
हर बार अमावस्या के दिन दीपावली (लक्ष्मी पूजन का दिन)मनाते हैं, लेकिन इस बार छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक ही दिन पड़ रही है। ख़ास बता ये है कि इस बार 15 तारीख को अमावस्या होने पर भी दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।
धन और वैभव की देवी लक्ष्मी माता की पूजा का है महत्व।
दीपावली यानी आज की रात को धन और वैभव की देवी लक्ष्मी माता औऱ रिद्धि सिद्धि के स्वामी गणेण जी की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार मान्यता है कि जो इस दिन लक्ष्मी माता औऱ गणेश भगवान की पूजा करता है उसे पूरे साल सौभाग्य की प्राप्ति होती है और उसके घर में हमेशा बरकत रहती है।
न्यूज़मोबाइल की ओर से आप सभी को #दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं#Diwali #Diwali2020 #HappyDiwali pic.twitter.com/2OkYAC9fkd
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 14, 2020
यहाँ जानें शुभ मुहृत।
स्थिरलग्न में पूजन महूर्त
वृषभ-सायं 5:30 से 7:30 के मध्य
सिंह -रात 12:00 से 2:15 के मध्य
दिवाली शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा शनिवार, नवंबर 15, 2020 पर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – 17:28 से 19:24
अवधि – 1 घण्टा 56 मिनट्स
प्रदोष काल -17:28 से 20:07
वृषभ काल – 17:28 से 19:24
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवंबर 14, 2020 को 14:17 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – नवंबर 15, 2020 को 10:36 बजे
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज चतुर्दशी तिथि का सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 43 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 28 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज दिवाली के दिन का चंद्रोदय 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 05 बजे होगा।
इसके अलावा आप सभी को न्यूज़ मोबाइल की टीम की और से दीपावली की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाये।






You’ve explained it perfectly. Go live with news live ary — live coverage and highlights. fast, reliable HD streaming. clips, key moments. mobile and desktop friendly.
men on steroids
References:
https://git.galaxylabs.ca/